मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मचा हड़कंप

पटना। पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के जरिए पूरे कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

इसकी सूचना मिलते ही एहतियातन अदालत परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सिविल कोर्ट के तीनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए और किसी भी व्यक्ति के अंदर आने पर रोक लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

एसआई सिंकू कुमारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि धमकी भरे ईमेल के बाद सर्च किया जा रहा है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के बारे में पता नहीं चला है।

टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, सामान्य कामकाज शुरू करना जोखिम भरा होगा।

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोशिश है कि न्यायिक कार्य जल्द सामान्य हो, लेकिन फिलहाल सतर्कता ही प्राथमिकता है। पुलिस साइबर एंगल से भी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि पटना सिविल कोर्ट को चार दिनों में यह तीसरी बार बम की धमकी मिली है। बुधवार को भी ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद अदालत परिसर खाली कराया गया था, जिसके चलते पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पेशी नहीं हो सकी थी और सुनवाई स्थगित कर दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें