विदेश दौरे से कल ही वापस लौटेंगे नीतीश पटना।सीएम के आते ही सीट शेयरिंग होगा फाइनल

एक हफ्ते के विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार दिन में ही स्वदेश वापस लौट आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले 13 मार्च को लौटने वाले थे लेकिन अब उनका प्रोग्राम बदल गया है और अब वे 11 मार्च को ही इंग्लैंड से भारत लौट आएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे और देर शाम पटना लौट आएंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पटना लौटने के बाद एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो जाएगा।





