मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

शिवहर विधायक चेतन आनंद के दुर्व्यवहार से नाराज पटना एम्स के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिवहर विधायक चेतन आनंद के दुर्व्यवहार से नाराज पटना एम्स के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

पटना। पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को शिवहर विधायक चेतन आनंद के 'दुर्व्यवहार' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण पटना एम्स में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गईं।घटना का विरोध करते हुए एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने इसे डॉक्टरों की सुरक्षा पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने भी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।आरडीए ने चिकित्सा अधीक्षक को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि शिवहर विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके सशस्त्र गार्ड जबरन अस्पताल परिसर में घुस आए, सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट की। रेजिडेंट डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल परिसर में बंदूक लहराई। इतना ही नहीं, एक अस्पताल गार्ड को बेरहमी से घायल कर दिया गया और रेजिडेंट डॉक्टरों को उनके अपने कार्यस्थल के अंदर ही धमकियों और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।डॉक्टरों ने आज सुबह 9:00 बजे से वैकल्पिक सेवाएं और आपातकालीन सेवाएं भी सशर्त बंद करने की घोषणा की। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक विधायक चेतन आनंद अपने आचरण के लिए माफ़ी नहीं मांगते, तब तक सेवाएं बहाल नहीं की जाएंगी। डॉक्टरों ने कहा कि वे अपने जीवन और सम्मान को ख़तरे में डालकर काम नहीं कर सकते और न ही करेंगे।क्या है मामला ?दरअसल, बीते बुधवार की रात करीब 11 बजे विधायक चेतन आनंद अपनी पत्नी डॉ. आयुषी के साथ ट्रॉमा सेंटर में एक परिचित मरीज को देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी (बॉडीगार्ड) को हथियार के साथ अंदर जाने से रोका गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।अस्पताल के सुरक्षा गार्डों का आरोप है कि विधायक और उनके सुरक्षा कर्मी ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, विधायक के समर्थकों का दावा है कि गार्डों ने विधायक के साथ बदसलूकी की और उन्हें करीब 30 मिनट तक बंधक बनाए रखा।घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। सिटी पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी ), वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विधायक चेतन आनंद की पत्नी ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।इन सबके बीच आरोपी गार्ड सोनू ने मीडिया के सामने कहा कि, मेरी कोई गलती नहीं है। विधायक जी और उनके साथ मौजूद महिला (डॉ. आयुषी) ने मेरा कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज की।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें