मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, टीआरई-4 में 32,388 पदों पर होगी बहाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, टीआरई-4 में 32,388 पदों पर होगी बहाली

पटना,। बिहार में शिक्षक नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी है। इसकी जानकारी बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा की।

सीएम सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के युवाओं के लिए 'ऐतिहासिक सौगात' बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि टीआरई-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इनमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 पद तथा कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल हैं। शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर विभिन्न छात्र और अभ्यर्थी संगठनों की ओर से कई बार प्रदर्शन और आंदोलन भी किए गए थे।

अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चरणों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी टीआरई-4 की अधिसूचना जारी नहीं होने से हजारों उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में थे। अब शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बीपीएससी को भेजे जाने के बाद माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है।

इसके बाद आवेदन, परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

राज्य सरकार का कहना है कि नई नियुक्तियों से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर भी प्राप्त होगा। शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और अब उनकी निगाहें बीपीएससी की ओर से जारी होने वाली परीक्षा की तिथि पर टिकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें