मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

इं‎डिगो ‎विमान के अंदर यात्री ने पायलट को मारा थप्पड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी घरेलू उड़ानों में से एक इंडिगो के खिलाफ शिकायतों का अंबार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगा हुआ है। इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मी‎डिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में पैसेंजर द्वारा पायलट को थप्पड़ जड़ते देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एक यात्री ने जहाज के अंदर पायलट को उस वक्त थप्पड़ मारा जिस वक्त वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था। इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस के पायलट को थप्‍पड़ मारने वाले यात्री की पहचान कर ली है। आरोपी यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पुलिस ने मीडिया बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्‍या 6ई 2175 को दिल्‍ली एयरपोर्ट से गोवा के लिए रवाना होना था। किन्‍हीं कारणों से यह फ्लाइट करीब 13 घंटे विलंब हो गई। विमान में जब पायलट इस देरी के बाबत यात्रियों से बात करनी चाही, तो आरोपी साहिल कटारिया ने पायलट को थप्‍पड़ मार दिया। यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें