मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

इंडोनेशिया में पैसेंजर फेरी आग की चपेट में आई, हादसे में एक की मौत; 106 सुरक्षित बचाए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंडोनेशिया में पैसेंजर फेरी आग की चपेट में आई, हादसे में एक की मौत; 106 सुरक्षित बचाए गए

जकार्ता। इंडोनेशिया के वेस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के लोम्बोक स्ट्रेट के पास बुधवार सुबह एक पैसेंजर फेरी 'पुत्री यास्मिन' में आग लग गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 106 को सुरक्षित निकाल लेने का दावा रेस्क्यू टीम ने किया है। स्थानीय बचाव दल, माताराम सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) टीम के अनुसार बचाए गए सवारों को लोम्बोक के लेम्बर बंदरगाह और बाली के पदांगबाई बंदरगाह तक पहुंचाया गया।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने एसएआर प्रमुख मुहम्मद हरियादी के हवाले से बताया कि यात्रियों को एसएआर एजेंसी, इंडोनेशियन नेवी, केएमपी पोर्ट लिंक के जहाजों और स्थानीय मछुआरों ने मिलकर बचाया। यह फेरी नियमित तौर पर लेम्बर पोर्ट-पदांगबाई पोर्ट रूट पर चलती है।

बचे हुए लोगों में से एक ऑस्ट्रेलियाई और बाकी इंडोनेशियाई थे।

हरियादी ने कहा कि उन्हें कई जहाजों का इस्तेमाल करके बाली और लोम्बोक के पोर्ट पर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में 200 से अधिक लोगों को लगाया गया था, जबकि लापता यात्रियों की तलाश जारी थी।

इंडोनेशिया की अंतारा न्यूज एजेंसी के अनुसार, हरियादी ने कहा, "हमने लोगों को निकालने और आस-पास के दूसरे जहाजों के साथ कोऑर्डिनेट करने के लिए केएन 220 माताराम, एक रिजिड इन्फ्लेटेबल बोट (आरआईबी), और एक रिजिड बॉयेंसी बोट (आरबीबी) को उस जगह पर भेजा।

उन्होंने बताया कि 30 सवारों को केएमपी पोर्ट लिंक से पदांगबाई तक निकाला गया, 59 को केएन एसएआर अर्जुन 220 से लेम्बर पोर्ट तक और 17 को नेवी के एक जहाज से लेम्बर तक निकाला गया।

माताराम एसएआर कार्यालय ने डेनपसार एसएआर के साथ मिलकर काम किया। डेनपसार एसएआर ने ही ऑपरेशन में मदद के लिए केएन एसएआर अर्जुन को भेजा था। इस बीच, एसजीआई एयर बाली ने हवाई निगरानी और सर्चिंग के कामों के लिए एक हेलीकॉप्टर तैनात किया है।

निकालने की प्रक्रिया में इंडोनेशियाई नेवी, वेस्ट लोम्बोक पुलिस, वॉटर और एयर पुलिस (पोलाइरुड), लेम्बर पोर्ट हार्बरमास्टर, केएमपी पोर्टलिंक II, वहां से गुजरने वाली यॉट और स्थानीय मछुआरे शामिल थे।

हरियादी ने बताया कि बुधवार सुबह वेस्ट नुसा तेंगारा के लोम्बोक स्ट्रेट में पुत्री यास्मीन फेरी में आग लग गई थी।

आग लगने की खबर सुबह 4:15 बजे मिली, जब फेरी पदांगबाई पोर्ट से लेम्बर पोर्ट की ओर जा रही थी। सुबह 4:39 बजे इमरजेंसी रिपोर्ट मिलने पर, माताराम एसएआर कार्यालय ने तुरंत लोगों को भेजा ताकि फेरी में सवार लोगों को निकाला जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें