मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई, 15 यात्री घायल,7 की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर ।बिलासपुर में अंबिकापुर से रायपुर आ रही एक यात्री बस

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 15 यात्री

घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह

हादसा शनिवार भोर में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके

पर पहुंच गई है।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 7

की हालत गंभीर बताई जा रही है।बस का चालक फरार हो गया है।

रतनपुर

थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रॉयल ट्रेवर्ल्स की

बस क्रमांक CG 10 AL 5701 शुक्रवार की रात अंबिकापुर से रायपुर जाने के

लिए रवाना हुई ।बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।भोर में बस जब नेशनल हाइवे

में रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास बी एल टी कॉलेज के पास पहुंची तो

तेज रफ़्तार के कारण अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई।इस

टक्कर के बाद बस में फंसे यात्री किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना

दी। पुलिस तत्काल वहां पहुंची और घायलों को रतनपुर के सामुदायिक अस्पताल ले

जाया गया।पुलिस के अनुसार हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं ,जिसमें 7 लोग

गंभीर हैं ।इन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।पुलिस मामले की जांच कर

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें