मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

सीआरपीएफ जवानों से भरी यात्री बस पलटी ,एक जवान सहित चार यात्री गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीआरपीएफ जवानों से भरी यात्री बस पलटी ,एक जवान सहित चार यात्री गंभीर रूप से घायल

बालोद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार की देर रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी पायल यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है। घायलों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की है।दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से आज सुबह मिली जानकारी अनुसार अनुसार 16 सीआरपीएफ के जवान छुट्टी मनाकर वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए रायपुर से यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) से भोपालट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौट रहे थे। बस में सीआरपीएफ जवान और करीब 15 यात्री भी सवार थे।इनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे।दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के नजदीक देर रात 12:15 बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं 1 जवान के हाथ पर गंभीर चोटें आई है।हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में राजहरा पुलिस ये मानकर चल रही है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें