मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम चंपारण में आंखों की बीमारी से मरीजों की संख्या बढ़ी, डॉक्टर नदारद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेतिया,। पश्चिम चंपारण ज़िला के योगापट्टी ब्लॉक में आंखों की

बीमारी से मरीजों की परेशानी दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है। प्रत्येक दिन

दर्जनों की संख्या में आंखों के पीड़ित मरीज स्थानीय सीएचसी में पहुंच रहे

हैं, जबकि सीएससी में महीनों से आंख के डॉक्टर नहीं हैं। इससे परेशान मरीज

सोमवार को सीएससी परिसर में आक्रोशित हो गए ।

आंखों के मरीज

दर्जनों लोगों ने बताया कि सीएससी में आंख के डॉक्टर नहीं है । यहां पहले

आंख के डॉक्टर थे लेकिन उनका तबादला बेतिया जीएमसीएच में हो गया है । तब से

आज तक यहां आंख के डॉक्टर नहीं है,जबकि इस भीषण गर्मी में अन्य बीमारियों

के साथ-साथ आंखों की बीमारियां बढ़ती जा रही है जैसे आंख लाल होना, आंख से

पानी निकालना, धुंधला दिखना आदि समस्या हो रही है ।

उन्होंने कहा

कि सीएससी के आसपास फर्जी आंख के डॉक्टर बैठे हैं मजबूरी बस उनसे आंख

दिखाना पड़ रहा है और वे मोटी रकम लेकर अपने पॉकेट को भर रहे हैं । हम

लोगों की पॉकेट ढीली हो रही हैं।

ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा

पदाधिकारी अब्दुल गिन्नी ने बताया कि सीएससी में अभी आंख के डॉक्टर नहीं

है। विभाग से आंखों की डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की गई है, जो अभी

तक नही आ पाए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें