मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

पीटीआई नेता परवेज इलाही को कोट लखपत जेल से रात को किया गया रिहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लाहौर। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता चौधरी परवेज

इलाही को मंगलवार रात कोट लखपत जेल से रिहा कर दिया गया। लाहौर हाईकोर्ट ने

उन्हें जमानत देते हुए मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान

पंजाब विधानसभा में की गई कथित अवैध नियुक्ति से संबंधित एक मामले में उनकी

रिहाई का आदेश दिया था।

इलाही के वकील अमीर सईद ने बताया

कि जेल से रिहा होने के बाद पीटीआई नेता जहूर इलाही पैलेस पहुंचे। वहां वह

परिवार के सदस्यों से मिले। इलाही को इस महीने की शुरुआत में कोट लखपत जेल

ले जाया गया था। इलाही ने कहा है ''मैं उन न्यायाधीशों का आभारी हूं

जिन्होंने सच्चाई का समर्थन किया और मुझे रिहा कर दिया गया। मैं उन सभी का

आभारी हूं जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में मेरा साथ

दिया। राज्य के लोगों को बहुत दुर्व्यवहार और क्रूरता का सामना करना पड़ा।

यहां तक कि हमारा जनादेश भी चोरी हो गया।''

पीटीआई नेता

इलाही आरोप लगाया कि गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने उन्हें गिरफ्तार कराने में

''सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई''। उन्होंने कहा, ''मैं इमरान खान के साथ

था, हूं और रहूंगा।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें