मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिभव की धमकी से झुकी पार्टी, दो दिन में लिया यू-टर्नः स्वाति मालीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिभव की धमकी से झुकी पार्टी, दो दिन में लिया यू-टर्नः स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली। सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी ही पार्टी की ओर से लगे आरोपों का जवाब देते हुए हुए कहा है कि पार्टी बिभव की धमकी के आगे झुक गई है और दो दिन पहले दिए अपने ही बयान से पलट गई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “ये गुंडा (बिभव) पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूंगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है।”

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में हुई मारपीट के मामले में एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह सौफे पर बैठी हैं और पुलिस बुलाने की बात कर रही हैं। वीडियो पर सवाल खड़े करते हुए स्वाति मालीवाल ने इसे ‘राजनीतिक हिटमैन’ की खुद को बचाने की कोशिश बताया था।

उधर, आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए के मारपीट करने की बात स्वीकारने के बाद अब अपना रुख बदल लिया है। पार्टी नेता आतिशी ने संजय सिंह के बयान को अधूरी जानकारी पर आधारित करार देते हुए कहा है कि आज सामने आया वीडियो स्पष्ट करता है कि भाजपा के कहने पर स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री को फंसाने की साजिश रची है।

इस पर स्वाति ने सोशल मीडिया पर कहा कि पार्टी में कल के आए नेताओं (आतिशी) ने 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को भाजपा का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने पत्रकारवार्ता में सब सच क़बूल लिया था और आज यू-टर्न लिया।

उन्होंने कहा कि आज बिभव के दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे (बिभव) को बचाने के लिए पूरी पार्टी से उनके चरित्र पर सवाल उठा रही है। वह पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हैं। अपने लिए भी लड़ेंगी। ‘जमकर करेक्टर असैसीनेशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आएगा।’

उन्होंने कहा, “जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।” हालांकि स्वाति के सोशल मीडिया पोस्ट से यह स्पष्ट नहीं है कि वे किसे ‘राजनीतिक हिटमैन’ कह रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें