मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

संसद का शीतकालीन सत्र : चुनाव सुधारों पर जोरदार बहस, अमित शाह शाम 5 बजे देंगे जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संसद का शीतकालीन सत्र : चुनाव सुधारों पर जोरदार बहस, अमित शाह शाम 5 बजे देंगे जवाब

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। बुधवार शाम 5 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में बहस का समापन करते हुए चुनाव सुधारों पर बोलेंगे।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, "गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 5 बजे के आसपास लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलेंगे।"

इससे पहले रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद थी कि राहुल गांधी कुछ ठोस सुझाव देंगे, लेकिन उन्होंने हम सभी को निराश किया है। संसद का समय अमूल्य है, और देश विपक्ष के नेता से बेहतर भाषण की उम्मीद करता है।"

संसद में चुनाव सुधार पर हो रही बहस के दौरान मंगलवार को विपक्ष ने विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया को एनआरसी का नाम देकर मतदाता अधिकारों पर हमला बताया, तो भाजपा ने कांग्रेस पर वोट चोरी के पुराने आरोप लगाए।

लोकसभा में राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में तीन प्रमुख सुधारों की मांग की। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी कृत्य वोट 'चोरी' है; जब आप वोट नष्ट करते हैं, तो भारत की अवधारणा नष्ट करते हैं।"

राहुल ने मांग की कि चुनाव से कम से कम एक महीने पहले मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट सार्वजनिक हो, सीसीटीवी फुटेज मिटाने वाला कानून वापस लिया जाए, विपक्ष को ईवीएम तक पहुंच मिले, और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा, "सरकार ये सुधार नहीं चाहती, लेकिन हम हर हाल में बदलाव लाएंगे।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में अब तक 10 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) इस प्रक्रिया में अपनी जान गंवा चुके हैं। हम मांग करते हैं कि मृतक बीएलओ के परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुदान राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।"

बता दें कि आज के सत्र में अमित शाह के भाषण पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां वे एसआईआर, ईवीएम और अन्य सुधारों पर सरकार का पक्ष रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें