मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल: संसद में बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित - विपक्ष गृहमंत्री रवि लामिछाने के इस्तीफे की मांग पर अड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

काठमांडू, । नेपाल की संसद में शुक्रवार से बजट सत्र प्रारम्भ हुआ

लेकिन पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी दलों ने संसद के दोनों

सदनों को नहीं चलने दिया। सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में गृहमंत्री की

संलग्नता की पुष्टि होने के कारण उनके इस्तीफे की मांग करते हुए दोनों

सदनों को नहीं चलने दिया गया।

प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने

दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित करते हुए गृहमंत्री रवि लामिछाने के

इस्तीफे के बिना सदन की कार्यवाही नहीं चलने देने की बात कही है।

अपने

निर्धारित समय से दो घंटे विलम्ब से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन में

पहले विपक्षी दल के तरफ से प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने कहा कि जांच समिति

में भी गृहमंत्री लामिछाने की संलग्नता का प्रमाण मिलने के बाद भी इस्तीफा

नहीं देना दुखद है। जब तक गृहमंत्री का इस्तीफा नहीं आता, तब तक सदन नहीं

चलने दिया जाएगा।

राष्ट्रीय सभा में प्रतिपक्ष के नेता

कृष्ण प्रसाद सिटौला ने कहा कि सरकार द्वारा जब तक सहकारी के समग्र प्रकरण

की जांच के लिए संसदीय समिति का गठन नहीं किया जाता है, तब तक कोई भी सदन

नहीं चलने दिया जाएगा। राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायण दाहाल ने सदन की

कार्यवाही चलाने का प्रयास भी किया लेकिन विपक्षी सांसदों ने आसन का घेराव

कर कार्यवाही बाधित कर दी।

संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए

नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर

गृहमंत्री जांच से डर क्यों रहे हैं? इससे क्या उनके आरोपों की पुष्टि नहीं

होती है? उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को अपना पद छोड़ कर जांच में सहयोग

करना चाहिए। गगन थापा ने कहा कि जो राजनीतिक दल नैतिकता की बात करते हुए

चुनाव में जीत कर आए हों, उनकी तरफ से ही अनैतिकता का प्रदर्शन किया जा रहा

है। इस्तीफे के बिना सदन की कार्यवाही नहीं चल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें