मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में सांसद विकास कोष पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू,

07 फरवरी नेपाल में सांसद विकास कोष पर व्यावस्थापिका और

न्यायपालिका के बीच टकराव पर जल्द ही फैसला हो सकता है। पिछले साल 23 अगस्त

को सुप्रीम कोर्ट की फुल बेंच ने सांसदों और विधायकों को क्षेत्र के लिए

मिलने वाले विकास कोष पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस मामले पर आज सुप्रीम

कोर्ट में सुनवाई होनी है।

नेपाल के संघीय संसद सचिवालय ने मंगलवार

को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्याचिका रिट दायर कर सांसद विकास कोष पर लगाए गए

प्रतिबंध को हटाने की गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट में आज इस रिट पर सुनवाई

होनी है। इस रिट में सचिवालय के कानून सचिव लक्ष्मी प्रसाद गौतम ने पूर्व

के फैसले को ''एक्सट्रा ज्यूडिशियल एक्टिविटी'' करार देते हुए इसे सीधे

संसद की सर्वोच्चता पर हस्तक्षेप बताया है। उन्होंने कहा कि इसलिए कोर्ट को

अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि

नेपाल में सांसदों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़

रुपये और विधायकों को 1.5 करोड़ रुपये तक खर्च करने का अधिकार था। इस रकम

के दुरुपयोग के मद्देनजर दायर रिट पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस

व्यवस्था को रद्द कर दिया था। संघीय संसद के महासचिव पदम बहादुर पाण्डे ने

कहा कि कोर्ट को अपने दायरे में फैसला करना चाहिए था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें