मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

पेरिस ओलंपिक: विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, ज्यादा वजन के कारण नहीं खेल पाएंगी कुश्ती का फाइनल मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेरिस ओलंपिक: विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, ज्यादा वजन के कारण नहीं खेल पाएंगी कुश्ती का फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट बड़ा झटका लगा है। वह पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले बाहर हो गई हैं। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय पहलवान फोगाट ने मंगलवार को सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इससे वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थीं।भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।फाइनल में अमेरिका की पहलवान से होना था मुकाबलाविनेश फोगाट का फाइनल मुकाबले में सामना अमेरिका की पहलवान सारा हिल्डब्रैंड से होना था। यह मुकाबला देर रात 12:30 बजे (आठ अगस्त) खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें