मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

पैरामेडिकल छात्रों का फूटा गुस्सा -7 सूत्री मांगों को लेकर किया विधानसभा का किया घेराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज सत्र का आखिरी दिन है। वहीं सदन के आखिरी दिन नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्रों का गुस्सा फूटा है। छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया। सभी छात्र कारगिल चौक से विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला वहीं वह जेपी गोलबंर रोड पर पहुंचे ही थे कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। कारगील चौक पर छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 7 सूत्री मांगों को लेकर पारा मेडिकल छात्र संघ आज सड़क पर उतर गए। छात्रों का कहना है कि 15 साल से नौकरी के लिए वेकैंसी नहीं निकाली गई है। 2 साल के सत्र को 5 साल से अधिक समय में पूरा किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों को पूरा करना ही होगा।छात्रों की मांग है कि, राज्य के दो वर्ष की देरी से चल रहे पारा मेडिकल के सत्र को नियमित करने के लिए, लंबित परीक्ष कैलेंडर जारी करे सरकार, सुनिश्चित करे कि प्रथम वर्ष की परीक्षा उपरांत ही द्वितीय वर्ष की गणना हो। वहीं छात्रों का कहना है कि वर्ष 2022 में प्रकाशित की गई विज्ञापन संख्या 4/2022 ईसीजी टेक्नीशियन, 5/2022 एक्सरे टेक्नीशियन, 6/2022 ओटी असिस्टेंट जिसको दिसंबर 2023 में अचानक रद्द कर दिया गया। उसे सरकार रिस्टोर करते हुए यथा शीघ्र नियुक्ति प्रकिया पूरी की जाए। वहीं कारगिल चौक से विधानसभा की ओर बढ़ने के लिए छात्र लगातार कोशिश कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि पैरामेडिकल काउंसिलिंग की भी जल्द से जल्द गठन हो। छात्रों की मांग है कि पैरामेडिकल सत्र को नियमित कर लंबित परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित हो। वहीं इस दौरान छात्र राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरी करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें