मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

"पप्पू यादव ने तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा पर दी प्रतिक्रिया,

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
"पप्पू यादव ने तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा पर दी प्रतिक्रिया,

पटना। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बिहार अधिकार यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सभी दल अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हैं। भले ही दल अलग-अलग हों, लेकिन हमारा लक्ष्य एक ही है।

बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हर दल को अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का अधिकार है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे दो प्रमुख नेता, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बिहार में दो-दो दिन रुककर कार्यक्रम करेंगे। कांग्रेस जल्द ही एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। हम पांच गारंटी कार्ड के साथ घर-घर जाकर लोगों तक पहुंच रहे हैं। इसमें 25 लाख रुपये की गारंटी सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

पप्पू यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस का यह सबसे बड़ा सपना है कि आम लोगों के लिए यह गारंटी पूरी हो। हम हर परिवार तक इन पांच गारंटियों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आपको बिहार की याद नहीं आई। बाढ़ के समय भी आपको याद नहीं आई। यहां क्या करने आ रहे हैं? जब कोरोना में बिहार के लोगों को गुजरात में छोड़ दिया गया था, उन्हें पैदल चलने के लिए मजबूर किया गया था और गुजरात से लोगों को भगाया जा रहा था, तब उन्हें बिहार के लोगों की याद क्यों नहीं आई? 11 वर्षों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? एक विश्वविद्यालय तक नहीं दिया, पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं की। बिहार के लोग आपकी उपेक्षा ही करेंगे।

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा में साथ देने के सवाल पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा, "ये उनकी पार्टी की अपनी यात्रा है, और हमारी पार्टी का अपना कार्यक्रम है। हम कांग्रेस की 'पांच गारंटी' योजना को बिहार के हर परिवार तक पहुंचाने के लिए घर-घर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों का अपना अलग कार्यक्रम है। कांग्रेस नेतृत्व के अपने कार्यक्रम हैं।

महागठबंधन के सभी दल अपने-अपने कार्यक्रमों के माध्यम से मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा देश के 140 करोड़ लोगों और संविधान की रक्षा के लिए थी। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी जो यात्रा निकाल रही है, उसके लिए उन्हें बधाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें