मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

दमोह: पेपर लेस निर्वाचन निशा कुर्मी 434 मतों से निर्वाचित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दमोह: पेपर लेस निर्वाचन निशा कुर्मी 434 मतों से निर्वाचित

दमोह, । मध्यप्रदेश के दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले हटा जनपद पंचायत के गैसाबाद वार्ड क्रमांक 16 के रिक्त पद की पूर्ति के लिये सम्पन्न हुये निर्वाचन में निशा कुर्मी ने जीत दर्ज करायी है। उन्होने अपने प्रतिद्वन्दी धीरेन्द्र उपाध्याय को 434 मतों से पराजित किया। ज्ञात हो कि यह चुनाव पेपर लेस सम्पन्न कराया गया था। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन द्वारा लिये गये निर्णय में जनपद पंचायत सदस्य के लिये पेपर लेस निर्वाचन में यह प्रदेश का प्रथम निर्वाचन था। इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं रही साफटवेयर की विंडोज पर आधारित निर्वाचन प्रक्रिया थी। क्षेत्र में 09 मतदान केन्द्रों पर मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी जिसमेें तीन ग्राम सम्मिलित हैं। गैसाबाद,गर्रेह एवं बलेह में 5 हजार 621 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। निर्वाचन की प्रक्रिया में 60.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें पुरूष मतदाता 62.44 प्रतिशत और महिला मतदाता 57.71 प्रतिशत रहा। चुनाव मैदान मेें पांच उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाओं ने किया। जिसमें निशा कुर्मी ने जीत करायी जिनको एस.डी.एम रिटर्निग ऑफीसर मरकाम राकेश मरकाम ने प्रमाण पत्र दिया। निशा कुर्मी को उनके शुभ चिंतकों के द्वारा बधाईयां दी जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें