मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

उदयपुर के वन किनारे बसी कॉलोनी में फिर दिखा पैंथर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उदयपुर, । उदयपुर में शहरी क्षेत्र में फिर पैंथर नजर आया है।

शहर के बलीचा स्थित पंडित दीनदयाल नगर में गुरुवार सुबह पैंथर नजर आया।

पैंथर वहां से गुजरा तो कुत्ते भौंकने लगे। एक व्यक्ति ने इसका वीडियो भी

बनाया। बताया जा रहा है कि एक मादा लेपर्ड सहित उसके दो शावक हैं जिन्हें

कुछ दिन से कॉलोनी के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा है।

पैंथर के

घूमने से लोग सहमे हुए हैं। रात तो दूर, दिन के समय भी अकेले बाहर निकलने

में डरने लगे हैं। बीते दिन ही एक व्यक्ति जब घर के बाहर कचरा फेंकने गया

था तब उसे करीब 200 मीटर की दूरी पर पैंथर और दो शावक दिखे थे। उन्होंने

शोर मचाया तो तीनों झाड़ियों के बीच जाकर छिप गए थे। क्षेत्रवासियों का कहना

है कि कॉलोनी के पीछे पहाड़ी और जंगल है, जहां अक्सर पैंथर घूमते रहते हैं।

संभावना है कि पैंथर नाले के पास पानी पीने के लिए आता रहता है।

करीब

डेढ़ महीने पहले भी रात 12 बजे कॉलोनी के ठीक पीछे पैंथर नजर आया था। इससे

पहले करीब डेढ़ साल पहले भी इस क्षेत्र में पैंथर देखा गया था। अब एक मादा

पैंथर सहित दो शावक दिखने के बाद कॉलोनी के लोगों ने वन विभाग से पिंजरा

लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने कॉलोनी वासियों को पिंजरा

लगाने से पहले तक रात में पटाखे फोड़ने के लिए कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें