मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

सेड़वा कला गांव में फिर दिखा पैंथर, तीन ग्रामीणों पर किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सेड़वा कला गांव में फिर दिखा पैंथर, तीन ग्रामीणों पर किया हमला

बाड़मेर। बालोतरा जिले के मंडली क्षेत्र के सेड़वा कला गांव में सोमवार देर शाम एक बार फिर पैंथर दिखाई दिया। यह वही पैंथर बताया जा रहा है जो कुछ समय पहले पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में भी नजर आया था। गांव में घुसते ही पैंथर ने तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को रोडवा कला गांव के बस स्टैंड के सामने कलाराम भील के कच्चे छप्पर में पैंथर दिखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह भागकर बकरियों के बाड़े की तरफ चला गया। इसी दौरान बीच में आए शंकरराम, हुकमाराम और राणाराम भील पैंथर के हमले का शिकार हो गए। तीनों को चोटें आईं, जिन्हें मंडली के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।घटना की सूचना मिलते ही मंडली पुलिस और बालोतरा वन विभाग को बुलाया गया। हालांकि, वन विभाग की बालोतरा और जोधपुर की टीमें चार घंटे तक नहीं पहुंच सकीं। बाद में बालोतरा वन विभाग के रेंजर उमराव सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे।रेंजर उमराव सिंह ने बताया कि पैंथर एक खुले कमरे में बैठा हुआ है, जिसके दरवाजे और खिड़कियां खुली हैं। ट्रैंकुलाइजर गन की मदद से पैंथर को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। लकड़ी की प्लाई या कोई दूसरा साधन नहीं होने के कारण दरवाजा बंद करना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वही पैंथर है जो पहले पचपदरा रिफाइनरी में देखा गया था।गौरतलब है कि 25 मार्च को पचपदरा रिफाइनरी में भी पैंथर ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद वह कभी रिफाइनरी के अंदर तो कभी बाहर दिखता रहा। कई दिनों तक वन विभाग की टीमें तैनात रहीं, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। अब एक बार फिर उसकी मौजूदगी से गांव में डर का माहौल बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें