मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

पैनोरमा ग्रुप के आठ ठिकानो पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पैनोरमा ग्रुप के आठ ठिकानो पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया शहर की चर्चित रियल एस्टेट कंपनी पैनोरमा ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक साथ आठ ठिकानों पर छापेमारी की। मुख्य कार्यालय, अपार्टमेंट प्रोजेक्ट, हाउसिंग कॉलोनियां, निदेशक के आवास और उनके ससुराल तक आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है।जिला स्कूल रोड स्थित मुख्य कार्यालय, बिलोरी और गुलाब बाग बायपास क्षेत्र में बने पैनोरमा ग्रुप के अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स में दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही कंपनी के निदेशक संजीव मिश्रा के छातापुर स्थित आवास और उनके ससुराल में भी छापेमारी चल रही है।कंपनी के लेन-देन में सैकड़ों करोड़ रुपये के वित्तीय घालमेल की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 400 से 500 करोड़ रुपये तक की अनियमितता की जांच की जा रही है, हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।निवेशकों से धोखाधड़ी के गंभीर आरोप-पैनोरमा ग्रुप पर लंबे समय से निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप लगते रहे हैं। आरोप है कि कंपनी ने सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये वसूले और एक ही फ्लैट या मकान को कई बार अलग-अलग लोगों को बेच दिया। कई मामलों में लोगों को मकान दिखाकर पैसे लिए गए और संपत्ति का सौदा बार-बार अलग-अलग व्यक्तियों के साथ किया गया।स्थानीय स्तर पर व्यवसायियों और डॉक्टरों सहित कई पीड़ितों के सामने न आने से मामला अब तक दबा रहा, लेकिन इनकम टैक्स की कार्रवाई ने पूरे प्रकरण को उजागर कर दिया है।इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है। जांच आगे बढ़ने के साथ कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। अधिकारियों के आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें