मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

रणथंभौर में दो बाघिनों के लापता होने से हड़कंप, जंगल में चला सघन सर्च ऑपरेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रणथंभौर में दो बाघिनों के लापता होने से हड़कंप, जंगल में चला सघन सर्च ऑपरेशन

सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दो बाघिनों के अचानक लापता होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। आरबीटी-2504 उर्फ ‘माही’ और आरबीटी-2510 कई दिनों से कैमरों और गश्ती टीमों की नजरों से ओझल हैं। दोनों की तलाश के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जंगल में पांच विशेष टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं, जबकि करीब 100 कैमरा ट्रैप लगाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।वन विभाग के अनुसार बाघिन आरबीटी-2504 ‘माही’, प्रसिद्ध बाघिन टी-124 रिद्धि की बेटी है। हाल के महीनों में माही और उसकी मां के बीच कई बार टेरिटोरियल संघर्ष हो चुका था। तीन मई को भी दोनों के बीच जोरदार फाइट हुई थी, जिसके बाद से माही नजर नहीं आई।डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि माही को आखिरी बार 2 मई को रणथंभौर के जोन 2, 3 और 4 के लेक एरिया में देखा गया था। युवा हो चुकी माही अपनी अलग टेरिटरी स्थापित करने की कोशिश कर रही थी। पिछले करीब 17 दिनों से उसका कोई मूवमेंट रिकॉर्ड नहीं हुआ है।इससे पहले दिसंबर 2025 में भी माही और उसकी मां रिद्धि के बीच संघर्ष हुआ था। उस दौरान माही के कान पर चोट के निशान मिले थे, जबकि रिद्धि लंगड़ाकर चलती दिखाई दी थी।वन विभाग की चिंता दूसरी बाघिन आरबीटी-2510 को लेकर भी बढ़ गई है। यह बाघिन टी-107 सुल्ताना की बेटी है और इसका मूवमेंट झूमर बावड़ी, फतेह कैफे, आमा घाटी और फलोदी क्षेत्र में देखा जाता था। वह अक्सर बाघ 2407 के साथ नजर आती थी।करीब 28 दिन पहले दोनों का मूवमेंट झूमर बावड़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड हुआ था। इसके बाद वन विभाग को संभावना थी कि आरबीटी-2510 जल्द मां बन सकती है। लेकिन अचानक उसका भी मूवमेंट बंद हो गया, जिससे विभाग की चिंता और बढ़ गई है। वन विभाग ने दोनों बाघिनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर निगरानी बढ़ा दी है। पांच टीमें लगातार जंगल में पैदल पेट्रोलिंग कर रही हैं। टीमों को पगमार्क, शिकार के अवशेष और अन्य संकेतों के आधार पर तलाश अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही रणथंभौर के संवेदनशील इलाकों में कैमरा ट्रैप की संख्या बढ़ाकर करीब 100 कर दी गई है। हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है ताकि दोनों बाघिनों का जल्द पता लगाया जा सके। डीएफओ मानस सिंह ने कहा कि दोनों बाघिनों की तलाश गंभीरता से की जा रही है। वन विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं और उम्मीद है कि जल्द ही दोनों का मूवमेंट ट्रेस कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे रणथंभौर क्षेत्र में अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें