मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

रतलाम में रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं और चिंगारियां देख मची अफरा-तफरी, 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रतलाम में रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं और चिंगारियां देख मची अफरा-तफरी, 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के एक जनरल कोच के पहियों से धुआं और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने या किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इंदौर से जोधपुर जा रही रणथंभौर एक्सप्रेस (12465) गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे रतलाम जिले के लूनी-रिछा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के पिछले हिस्से में लगे एक जनरल कोच के पहियों के पास से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं।

स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए।

ट्रेन रुकते ही संबंधित कोच के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। इससे यात्रियों में घबराहट फैल गई और कई यात्री अपना सामान लेकर जल्दी-जल्दी कोच से बाहर निकल आए। यात्री पास की रेलवे पटरियों पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में यात्री रेलवे ट्रैक के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी ने ट्रेन में आग लगने की आशंका जताई थी, जिसके बाद लोग कोच छोड़कर बाहर निकल आए।

उस समय समानांतर ट्रैक पर एक दूसरी ट्रेन भी खड़ी थी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रणथंभौर एक्सप्रेस का लूनी-रिछा स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं है। सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन की विस्तृत जांच की गई। करीब 20 मिनट तक ट्रेन रोके रखने के बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

रेलवे का कहना है कि धुआं निकलने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि इमरजेंसी ब्रेक लगने की वजह से यह स्थिति बनी होगी, लेकिन वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रणथंभौर एक्सप्रेस सुबह 6 बजे इंदौर से रवाना होती है और रात करीब 11 बजे जोधपुर पहुंचती है।

इससे पहले 17 मई को भी रतलाम जिले में लूनी-रिछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 एसी कोच में आग लग गई थी। उस दौरान भी सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें