मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए तैयार इंडिगो के

विमान में आज सुबह 5ः35 बजे बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके

बाद विमान को रन-वे पर ही रोक लिया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए

सबसे पहले विमान में सवार सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से सुरक्षित

बाहर निकाला गया और फिर संपूर्ण सुरक्षा निरीक्षण के लिए विमान को तुरंत एक

आइसोलेशन बे पर ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की टीम भी पहुंच

गई। अभी तक की जांच में विमान से कुछ भी नहीं मिला है।

बताया

गया है कि इंडिगो का विमान (6ई2211) दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए रवाना

होने के लिए तैयार था और रन-वे पर था। तभी इस विमान में बम होने की सूचना

प्राप्त हुई। इस वजह से सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला

गया। हालांकि, इंडिगो ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि वह

यात्रियों को किस तरह से दिल्ली से वाराणसी लेकर जाएगी। इंडिगो के इस विमान

में बम होने की सूचना दिल्ली दमकल सेवा को प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि

इससे पहले दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों में भी बम होने की धमकियां मिल

चुकी हैं। अब इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना मिली है। मौके पर मौजूद

बम स्क्वाड विमान की जांच कर रहा है। जांच में अभी तक कुछ भी नहीं मिला

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें