मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

कल्याण रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक मिलने से हड़कंप, छानबीन जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। कल्याण रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर एक लावारिस बॉक्स में 54 डेटोनेटर नामक विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोटक की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस, डॉग स्कॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और छानबीन जारी है।

पुलिस के अनुसार कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एस्केलेटर के बगल में लावारिस दो बॉक्स की सूचना बुधवार को अपरान्ह करीब चार बजे रेलवे पुलिस को मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस की टीम, डॉग स्कॉड और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्कॉड ने सूंघकर बाक्स में विस्फोटक होने का संकेत दिया। इसके बाद इस बॉक्स की छानबीन बम निरोधक दस्ते ने की और बॉक्स में 54 डेटोनेटर पाए गए जिससे स्टेशन इलाके में हड़कंप मच गया। कल्याण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी आवाजाही रहती है। व्यस्त समय में यह घटना सामने आते ही स्टेशन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल रेलवे पुलिस, बम स्क्वॉड, कल्याण डीसीपी घटना की जांच कर रहे हैं। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कल्याण रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक कौन लाया, कब लाया, रेलवे स्टेशन पर क्यों रखा। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को पैनिक न होने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें