मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

12 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की दशमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
12 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की दशमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार ही दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 12 अप्रैल, रविवार को बैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। यह तिथि 13 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी।

रविवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 45 मिनट पर होगा। दशमी तिथि पूरे दिन के साथ ही अगले दिन (13 अप्रैल) देर रात 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र श्रवण दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक, उसके बाद धनिष्ठा रहेगा। योग साध्य शाम 6 बजकर 16 मिनट तक, करण वणिज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक, उसके बाद विष्टि रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मुहूर्त में नए कार्य शुरू करना और अशुभ समय से बचने की सलाह दी जाती है। कोई भी महत्वपूर्ण काम या यात्रा शुरू करने से पहले इन समयों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

रविवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 14 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक, सायाह्न सन्ध्या शाम 6 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

वहीं, अमृत काल पूरे दिन के साथ ही 13 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 9 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक, यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक, विडाल योग सुबह 5 बजकर 59 मिनट से दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक, वर्ज्य शाम 7 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। साथ ही भद्रा दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से 13 अप्रैल की सुबह 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें