कोशी छठ घाट का पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को कोशी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने घाट की बेहतर साफ-सफाई, बेरीकेटिंग, लाइटिंग, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बिजली विभाग को भी छठ घाट पर लाइन की बेहतर व्यवस्था और पीसीसी पोल लगाने का निर्देश दिया।





