मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

मिठाई दुकान में छापेमारी कर स्मैक कारोबार का खुलासा,308 ग्राम स्मैक और 53.7 हजार नगद के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। अररिया की पलासी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी

है।सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पलासी थाना पुलिस ने बनखत्ता

चौक पर से एक मिठाई के दुकान में छापेमारी कर चार स्मैक कारोबारी को

गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 30 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के 308

ग्राम स्मैक के साथ 53 हजार 700 रुपये, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद

किया। इस बात की जानकारी एसपी अमित रंजन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में

आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

एसपी अमित रंजन ने बताया कि गुप्त

सूचना मिली थी कि पलासी थाना क्षेत्र के बनखत्ता चौक पर चंदन गोस्वामी के

मिठाई दुकान से स्मैक का अवैध कारोबार संचालित होती है,जिसके आलोक में सदर

एसडीपीओ के नेतृत्व में पलासी थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई।टीम ने चंदन

गोस्वामी के मिठाई दुकान में छापेमारी की तो थाना क्षेत्र के बलुआ

कलियागंज वार्ड संख्या 11 निवासी स्मैक कारोबारी सन्नी कुमार साह, बढौली

वार्ड संख्या 13 के अनिल कुमार यादव ,मिठाई दुकानदार सोहंदर वार्ड संख्या

एक निवासी चंदन गोस्वामी और बेलगच्छी वार्ड संख्या 7 निवासी ऋषि कुमार

चौधरी को 308 ग्राम स्मैक,53 हजार 700 रूपये नगद,दो मोटरसाइकिल,चार मोबाइल

के साथ गिरफ्तार किया।मामले में पलासी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी

ने बताया कि टीम में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ एसआई नागेंद्र

कुमार,सिपाही आलोक कुमार,होमगार्ड के जवान दिलीप पंडित शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें