मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में नकली रिफाइंड ऑयल का पर्दाफाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में नकली रिफाइंड ऑयल का पर्दाफाश

पलामू।मेदिनीनगर शहर के एक दुकान में ब्रांडेड कम्पनी का नकली रिफाइंड सोयाबीन तेल बेचा जाता है। इसकी जानकारी मिलने पर कम्पनी के अधिकारी ने शनिवार को छापेमारी की। अधिकारी के पहुंचते ही दुकानदार उपेंद्र साव फरार हो गया। उपेंद्र साव का किराना दुकान बेलवाटिका में है और घर में वह नकली तेल बनाने की फैक्ट्री बना रखा है। घर से भारी मात्रा में तेल पैक करने का डब्बा और रैपर बरामद हुआ है।महाराष्ट्र की बूंगी कंपनी गगन एक्टिव नाम से रिफाइंड सोयाबीन तेल की सप्लाई पलामू के दुकानों में करता है। इसी कम्पनी का रैपर छपवा कर उपेंद्र साव डब्बे में नकली तेल पैक कर बेचा करता है। इस संबंध में कंपनी के प्रमुख जांच कर्ता रंजीत सिंह ने एफआईआर दर्ज करने के लिए शहर थाना में आवेदन दिया है। रंजीत सिंह के मुताबिक सूचना मिली थी कि बेलवाटिका इलाके में उपेंद्र साव के द्वारा उनकी कंपनी के नाम पर नकली माल बेचा जा रहा है।इस सूचना पर चार माह तक कारोबारी पर नजर रखी गई। इसके बाद पुलिस के साथ छापामारी की गई। प्रमुख जांच कर्ता ने बताया कि त्योहार के सीजन में दुकानदार ज्यादा से ज्यादा नकली रिफाइंड सोयाबीन तेल मार्केट में खपाने की तैयारी में था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें