मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के हैदराबाद विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद,। पाकिस्तान में हैदराबाद के प्रीताबाद इलाके में हुए

विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 12 हो गई। यह विस्फोट

रविवार को तरल पेट्रोलियम गैस सिलेंडर भरने की दुकान में हुआ था। पाकिस्तान

के प्रमुख समाचार चैनल एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट में विवरण प्रसारित किया

गया है।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, यह दुकान नीरुनकोट के यूसी-8 में

मीर नबी बक्स टाउन रोड के किनारे जच्चा-बच्चा अस्पताल क्षेत्र के भूतल पर

है। गंभीर रूप से झुलसे सात लोगों का कराची सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा

है। इस विस्फोट में कम से कम 60 लोग झुलसे हैं। इनमें अधिकतर बच्चे हैं।

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल (एलयूएच) से कराची

स्थानांतरित किया गया है।

सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली ने

मंत्रियों के साथ बर्न वार्ड का दौरा किया और पीड़ितों के स्वास्थ्य के

बारे में जानकारी ली है। सिंध सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख

रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें