मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तानी महिला मोर्चा ने गायब किए गए बलूचों के लिए उठाई आवाज, सुरक्षित रिहाई की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाकिस्तानी महिला मोर्चा ने गायब किए गए बलूचों के लिए उठाई आवाज, सुरक्षित रिहाई की मांग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान स्थित एक महिला मंच ने बलूचिस्तान की महिलाओं की मांगों को जायज बताते हुए उनके हक में आवाज बुलंद की है। महिला संगठन ने जबरन गायब किए गए बलूचों की सुरक्षित वापसी की मांग का समर्थन किया है।

मंगलवार को जारी एक बयान में ख्वातीन महाज-ए-अमल (वीमेन एक्शन फोरम - डब्ल्यूएएफ) ने सभी बलूच नागरिकों (खासकर महिलाओं सहित) की सम्मानजनक और सुरक्षित वापसी की मांग उठाई, जिन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों ने 'मनमाने ढंग' से गिरफ्तार कर रखा है। बयान में कहा गया है कि इन्हें या तो "बिना ट्रायल" के जेल में डाला जा रहा है या फिर "गलत, गैर-पारदर्शी ट्रायल" प्रक्रिया से काम लिया जा रहा है।

विमेंस फोरम की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "डब्ल्यूएएफ बलूच एक्टिविस्ट्स का सम्मान करता है और उनसे हमदर्दी रखता है, जिन्होंने क्वेटा से कराची और लाहौर होते हुए इस्लामाबाद तक लंबा मार्च किया। क्वेटा और इस्लामाबाद में जवान और बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों, और पुरुषों के बड़े समूह ने महीनों तक शांतिपूर्ण, अहिंसक धरने दिए। इन लोगों ने कड़ाके की ठंड, गर्मी, मानसून की बारिश और सरकारी हिंसा के बीच भी अपने विश्वास को डिगने नहीं दिया बल्कि भरपूर हिम्मत दिखाई।

डब्ल्यूएएफ उन संगठन के कार्यकर्ताओं का व्यावहारिक और नैतिक दोनों तरह से उनका पूरा साथ दिया है।"

फोरम, जो पाकिस्तान में महिलाओं के अधिकारों के लिए जानी जाती है, ने राज्य की ओर से लागू "सामूहिक सजा" की नीति की कड़ी निंदा की, जिसमें गायब किए गए लोगों के परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है।

जबरन गायब किए गए लोगों पर काम करने वाली दूसरी मानवाधिकार संगठनों, जिनमें वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स, बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी), डिफेंस ऑफ ह्यूमन राइट्स (डीएचआरओ), ह्यूमन राइट्स कमीशन ऑफ पाकिस्तान और दूसरी संस्थाएं शामिल हैं, की मांग दोहराई। मांग की कि जबरन गायब किए गए सभी लोगों को तुरंत अदालत के सामने पेश किया जाए, उन्हें उचित मुकदमा और न्याय मिले, और पाकिस्तान की संसद को रिपोर्ट करने वाली एक स्वायत्त राज्य आयोग का गठन किया जाए।

अपना संकल्प दोहराते हुए, फोरम ने कहा कि वह पाकिस्तान के दमन का विरोध कर रही बहादुर बलूच महिला कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में अपनी आवाज उठाता रहेगा।

फोरम ने जबरन गायब किए गए लोगों के सभी पीड़ितों को उनके प्रियजनों के पास वापस भेजने तक बलूच महिलाओं और पुरुषों के साथ खड़े रहने का प्रण दोहराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें