मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था।

थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाशदीप (19) पुत्र पीरा सिंह, के रूप में हुई है, जो केसरीसिंहपुर का निवासी है और वर्तमान में चक केरा में रह रहा था। आरोपी आकाशदीप लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार उससे बातचीत कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आतंकी के निर्देश पर कई संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी की और उनके वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता था और उसके एवज में राशि लिया करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों के कई सबूत मिले हैं। मोबाइल की जांच में पाया गया कि आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी थी। आरोपी आकाशदीप आईडी के जरिए भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच वॉइस चैट और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा था। साथ ही, +92 कोड वाले नंबरों पर जानकारी साझा करने के प्रमाण भी मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आतंकी शहजाद भट्टी के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। व्हाट्सएप चैट में भी आरोपी की ओर से पाकिस्तान के नंबर पर संपर्क करने और जवाब मिलने के संकेत मिले हैं।

पूछताछ के दौरान आकाशदीप ने स्वीकार किया कि उसने आतंकी के कहने पर पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी।

उसने इन स्थानों के वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान भेजे और वहां तक पहुंचने के रास्तों की जानकारी भी साझा की।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी के तार अंबाला में बरामद आरडीएक्स, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री से भी जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत भेजा गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें