सांबा जिले में पाकिस्तान का ड्रोन दिखा, बीएसएफ के जवानों ने की गोलीबारी
जम्मू संभाग के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास
पाकिस्तान का ड्रोन देखे जाने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने
शुक्रवार रात गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने देररात
पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की आवाजाही का पता लगाया और लगभग दो दर्जन राउंड
फायरिंग की।





