मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में जनजातियों की लड़ाई में जख्मी व्यक्तियों में पांच और ने दम तोड़ा, अब तक 46 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में जनजातियों के सशस्त्र संंघर्ष में घायल व्यक्तियों में से पांच ने आज जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई। अभी 15 लोगों का इलाज चल रहा है। कुर्रम जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कैसर अब्बास बंगश ने इसकी पुष्टि की है। इस संघर्ष में 96 लोग घायल हुए थे।डॉन अखबार की खबर में कहा गया है कि कुर्रम जिले के विभिन्न इलाकों में प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच आठवें दिन भी संघर्ष जारी है। विवाद की वजह ऊपरी कुर्रम में बोशेहरा जनजाति समूह के अहमदजई जनजाति के लोगों की भूमि पर बंकरों का निर्माण कराना बताई जा रही है। इस संघर्ष में बुधवार को बालिशखेल, सद्दा, खार कल्ले, पीवार, मकबल और अन्य इलाकों में कम से कम 10 लोग मारे गए। एक समूह ने पाराचिनार हाइवे और इलाके की अन्य सड़कें बंद कर दी हैं।पूर्व संघीयमंत्री साजिद तूरी ने माना कि सशस्त्र झड़पों के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। मजलिस वहदत मुस्लिमीन के संसदीय नेता इंजीनियर हामिद हुसैन ने पाराचिनार प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन कर कहा कि सरकार शांत स्थापित करने में विफल रही। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने कल कहा था कि शुक्रवार तक हालात सामान्य हो जाएंगे। हालात सामान्य होने के बाद क्षेत्र में और पुलिस चौकी खोली जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें