मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान: पुलिस चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमला, दो पुलिसवालों की मौत और छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाकिस्तान: पुलिस चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमला, दो पुलिसवालों की मौत और छह घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब-खैबर पख्तूनख्वा सीमा के पास वाहवा इलाके में सोमवार को एक पुलिस चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में दो पुलिसवालों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार, रविवार को अनजान हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को चेकपोस्ट के मेन गेट से टकरा दिया, जिसके बाद भीषण धमाका हुआ।

जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मुहम्मद सादिक बलूच ने बताया कि हमले में दो पुलिसवालों की मौत हो गई, जबकि छह पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ब्लास्ट में चेक पोस्ट का ढ़ांचा पूरी तरह से तबाह हो गया। हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की भारी टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इलाके को घेर लिया गया और मौके से सबूत इकट्ठा करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। धमाके की वजह से आसपास के कई घरों की छतें और दीवारें भी गिर गईं।

इसके अलावा हमले में एक दर्जन से ज्यादा स्थानीय लोग घायल हो गए।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, मीडिया से बातचीत के दौरान डीपीओ सादिक बलूच ने कहा कि धमाके में सुसाइड बॉम्बर भी मारा गया और हमले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले, स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के बयान के हवाले से बताया कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों ने दो पुलिसवालों पर गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी मारे गए।

एक पुलिस कांस्टेबल 12 जून को एक सभा से वापस घर लौट रहा था, तभी बन्नू-मीरांशाह रोड पर उस पर हमला हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, जब वह घर लौट रहा था, तो अनजान हथियारबंद हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं।

पाकिस्तान के अखबार डॉन ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

एक अलग घटना में पुलिस कांस्टेबल को उसके घर के बाहर अनजान हमलावरों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें