मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान ने सोमालीलैंड को मान्यता देने के लिए इजराइल को आड़े हाथों लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाकिस्तान ने सोमालीलैंड को मान्यता देने के लिए इजराइल को आड़े हाथों लिया

जेद्दा (सऊदी अरब)। पाकिस्तान के विदेशमंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमालीलैंड को मान्यता देने के लिए इजराइल की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने अपने विदेशमंत्री को सोमालीलैंड भेजकर सोमालिया की संप्रभुता पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने आज यहां इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में यह टिप्पणी की।पाकिस्तान के दुनिया न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार डार ने परिषद के असाधारण सत्र में कहा कि पाकिस्तान इजराइल इजराइली विदेशमंत्री की सोमालीलैंड यात्रा के अवैध और अवास्तविक कृत्य की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सोमालिया की संप्रभुता का सम्मान और उसका समर्थन करता है।डार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत किसी देश की संप्रभुता और अखंडता मौलिक होती है। उसके भौगोलिक मानचित्र पर बाहरी हस्तक्षेप से वास्तविकता नहीं बदली जा सकती। इजराइल का यह कदम हॉर्न ऑफ अफ्रीका और लाल सागर में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। पाकिस्तान ने ओआईसी के साथ मिलकर एक संयुक्त बयान में कहा कि वह सोमाली लोगों और सुरक्षा बलों के बलिदान की सराहना करता है।विदेशमंत्री डार ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध समाप्त करने और मानवीय सहायता की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास आवश्यक हैं। पाकिस्तान फिलिस्तीनी आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए ओआईसी और अरब देशों के साथ सहयोग करेगा। ओआईसी सोमालिया की संप्रभुता का समर्थन करता है।इससे पहले, ओआईसी के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहा ने कहा कि संगठन सोमालिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि सोमालीलैंड के बारे में इजराइल का कदम अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।सऊदी अरब के उप विदेशमंत्री वलीद बिन अब्दुलकरीम एलखेरेजी ने कहा कि सोमालिया की संप्रभुता को कमजोर करने के प्रयास विफल होंगे। फिलिस्तीनी विदेशमंत्री वर्सेन अघाबेकियन ने कहा कि वे सोमालिया की संयुक्त राष्ट्र से मान्यसीमाओं का समर्थन करते हैं। सोमालिया के विदेशमंत्री अब्दिसलाम अब्दी अली ने कहा कि वे किसी भी देश को सोमाली जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देंगे। तुर्किये के प्रतिनिधि ने कहा कि सोमालीलैंड को मान्यता देने का इजराइल का कदम अस्वीकार्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें