मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादी मार गिराए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद, । पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के

खैबर और लक्की मारवत जिलों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने विज्ञप्ति में दी। मुल्क में खैबर

पख्तूनख्वा प्रांत को आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।

विज्ञप्ति

में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को खैबर के तिराह इलाके में

खुफिया अभियान में खूंखार आतंकवादी कमांडर नजीब उर्फ अब्दुर रहमान और

आतंकवादी कमांडर इशफाक उर्फ मुआविया सहित सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद हुआ है।

इसके

अलावा लक्की मारवत जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों को

ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। उधर, डेरा इस्माइल

खान की कुलाची तहसील के मद्दी इलाके में एक लक्षित हमले में एफसी का एक

अधिकारी शहीद हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान 24 वर्षीय नौमान के रूप में की

है।

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट ऐंड सिक्योरिटी

स्टडीज ने कहा है कि आतंकवादियों ने पिछले महीने मुल्क में 69 हमले किए। इन

हमलों में 60 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 33 सुरक्षा बलों के जवान, 26

नागरिक और एक आतंकवादी शामिल है। इसके अतिरिक्त, 65 लोग घायल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें