मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम घोषित, हारिस रऊफ की वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आयरलैंड और इंग्लैंड

के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। स्टार

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की टीम में वापसी हुई है। रऊफ कंधे की चोट के कारण

हाल ही में समाप्त हुई न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर रहे थे।

रऊफ के अलावा तेज गेंदबाज हसन अली की भी टीम में वापसी हुई है जो 20 ओवर की सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेंगे।

पाकिस्तान

की पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति ने न्यूजीलैंड सीरीज में हिस्सा लेने वाले

अधिकांश खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। सलमान अली आगा को हाल ही में

ब्लैक कैप्स के खिलाफ सीरीज के दौरान रिजर्व में रखा गया था, लेकिन

उन्होंने 18 सदस्यीय टीम में अपनी जगह बनाई है।

चोट के कारण

न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर रहने वाले आजम खान को टीम में शामिल किया गया है।

इस बीच, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट

से पीड़ित मोहम्मद रिजवान को भी टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के

बल्लेबाज बाबर आजम आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम की अगुआई करेंगे।

दौरे के कार्यक्रम:

आयरलैंड श्रृंखला: 10 मई: पहला टी20, डबलिन; 12 मई दूसरा टी20, डबलिन; 14 मई: तीसरा टी20, डबलिन।

इंग्लैंड श्रृंखला: 22 मई: पहला टी20, लीड्स; 25 मई: दूसरा टी20, बर्मिंघम; 28 मई: तीसरा टी20, कार्डिफ; 30 मई: चौथा टी20, लंदन।

पाकिस्तान

टीम: बाबर आज़म (कप्तान), अबरार अहमद, आज़म खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन

अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर,

मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा,

शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें