मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

डीग में मिला 'पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस' लिखा गुब्बारा, सीआईडी कर रही जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीग में मिला 'पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस' लिखा गुब्बारा, सीआईडी कर रही जांच

जयपुर। डीग जिले के गांव के अऊ में मंगलवार सुबह एक पाकिस्तानी एयरलाइंस के फोटो वाला गुब्बारा बरामद किया गया है। गांव के बच्चे गुब्बारे को उड़ाते हुए घूम रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस और सीआईडी टीम गुब्बारे की जांच में जुटी हुई है कि आखिर यह गुब्बारा कहां से और कैसे यहां तक पहुंचा।डीग सदर थाना के एसआई आशुतोष चरण ने बताया कि मंगलवार सुबह कुम्हेर और भरतपुर के बीच स्थित अऊ गांव में अज्ञात संदिग्ध गुब्बारे की सूचना मिली। सूचना पर गांव पहुंचे तो वहां पाकिस्तानी एयरलाइंस पीआईए और उर्दू में कुछ लिखा एक गुब्बारा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव के बच्चे सुबह से ही इस गुब्बारे को उड़ाते हुए घूम रहे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचित किया।एसआई आशुतोष ने बताया कि गुब्बारे को कब्जे में लेकर डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच को सौंप दिया गया है। फिलहाल गुब्बारे को सदर थाना डीग में रखा गया है। भरतपुर की सीआईडी टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह गुब्बारा कहां से और कैसे यहां तक पहुंचा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें