मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बेतिया में सड़क पर बिछाया पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने कब्जे में लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के बेतिया में सड़क पर बिछाया पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने कब्जे में लिया

पटना। पहलगाम में हुए हमले के विरोध में बिहार के बेतिया से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बिछाकर सड़क पर चिपका दिया, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झंडे को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।घटना बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घरदान पोखरा चौक की है। सोमवार को अज्ञात लोगों ने सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बिछा कर चिपका दिया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने झंडे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि विरोध करने के कई तरीके हैं। सड़क पर झंडा बिछाना सही नहीं है। लोगों का मानना है कि बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से नाराज किसी व्यक्ति ने सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपका दिया। लोगों ने सड़क पर बिछाए गए पाकिस्तानी झंडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं।सदर के सब डिवीजनल पुलिस अफसर (एसडीपीओ) विवेक दीप ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से सड़क पर बैनर चिपकाने वाले की पहचान करने की कोशिश हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। लाेगाें काे शांति बनाये रखने और अफवाहाें पर ध्यान न देने की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें