मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, महिलाओं और बच्चों समेत 28 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद, पाकिस्तान में बलूचिस्तान के वाशुक जिले में आज सुबह एक

यात्री बस के खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 28

लोगों की मौत हो गई। बचाव और लेवी अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में लगभग

22 लोग घायल हो गए। उन्हें बसिमा के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

बचाव

अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। बस

ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने दुर्घटना पर शोक

जताया और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने संबंधित

अधिकारियों को घायलों को सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत

पर शोक व्यक्त किया और घायलों के लिए प्रार्थना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें