मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान: जरदारी आज लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, दूसरी बार बनने जा रहे हैं राष्ट्र प्रमुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद । नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी रविवार को

पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति भवन में शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्य

न्यायाधीश काजी फैज ईसा जरदारी को शपथ दिलाएंगे। जरदारी निवर्तमान डॉ. आरिफ

अल्वी का स्थान लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल पूरा हो गया।

इससे

पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष 68 वर्षीय आसिफ अली

जरदारी शनिवार को राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज

(पीएमएल-एन) समेत पांच दलों का समर्थन मिला। वे पीपीपी और पीएमएल-एन के

साझा उम्मीदवार थे। उन्हें 255 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुन्नी

इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के प्रत्याशी महमूद खान अचकजई (75) को 119 मत

मिले।

वह पाकिस्तान का दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले नेता हैं। इससे पहले जरदारी 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें