मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर तोड़ा संघर्ष विराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर तोड़ा संघर्ष विराम

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के आसपास लगातार नापाक हरकत कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की फौज 22 अप्रैल के बाद रात के वक्त गोलीबारी कर भारतीय सेना को उकसाने की कार्रवाई कर रही है।भारतीय सेना ने कहा है कि 29-30 अप्रैल की रात पाकिस्तान सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान सेना की रात के समय की गई गोलीबारी का मकसद साफ तौर पर तनाव बढ़ाना और भारतीय चौकियों को निशाना बनाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें