मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रष्टाचार के आरोप में आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद के भाई गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लाहौर । पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के आरोप में आईएसआई के पूर्व

प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद के भाई को पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया

गया। भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हामिद

के भाई की गिरफ्तारी को पाकिस्तान की नई सरकार की बदला लेने वाली कार्रवाई

के तौर पर देखा जा रहा है। नई सरकार ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार

में शरीफ परिवार को निशाना बनाने वालों अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला

है। भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीई) के एक प्रवक्ता ने बताया, आईएसआई के पूर्व

प्रमुख फैज हामिद के भाई और राजस्व अधिकारी नजफ हामिद को भ्रष्टाचार व

अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में सोमवार को चकवाल से गिरफ्तार किया गया।”

प्रवक्ता

ने बताया कि संदिग्ध को रिमांड पर लेने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश

किया जाएगा। हामिद चकवाल का रहने वाला है। हामिद की गिरफ्तारी को 2017 में

नवाज शरीफ को सत्ता से बेदखल करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की कार्रवाई बताया जा

रहा है।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने ‘शरीफ परिवार

के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करने के अपराध के लिए’ पूर्व सेना प्रमुख जनरल

(सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा, फैज हामिद और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान

न्यायाधीश साकिब निसार को जेल में डालने को बात को मुखरता से उठाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें