मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

कराची में चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर फाड़ने से भड़की हिंसा, किशोर के सिर पर लगी गोली, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कराची,

03 फरवरी । पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची के न्यू कराची

सेक्टर 11-जे में शुक्रवार रात चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स

पार्टी (पीपीपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी)

कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इस

झड़प में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

जिओ न्यूज की रिपोर्ट

के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर कराची की दो प्रमुख पार्टियों के बीच यह

दूसरी घातक झड़प है। पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होना है। पुलिस ने

कहा कि मृतक की पहचान अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। गोलियों और डंडों

से घायल लोगों में 40 वर्षीय अशरफ और 16 वर्षीय शुमैल शामिल हैं।

पुलिस

के अनुसार, इस झड़प के दौरान एक गोली अब्दुल रहमान के सिर को पार कर गई।

अब्दुल ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि एक राजनीतिक दल के पोस्टर

फाड़ने के बाद यह झड़प हुई। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें