मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कटिहार में भाजपा का कैंडल मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कटिहार में भाजपा का कैंडल मार्च

कटिहार। कटिहार में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देगा और आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिला दिया जाएगा।कार्यक्रम में शामिल अन्य वक्ताओं ने भी आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। उन्होंने कहा कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।कैंडल मार्च में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार, गोविंदअधिकारी, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, सीमा झा, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान का अंत भारत का संकल्प जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें