मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

विदेश राज्यमंत्री पबिता मार्गेरिटा सोमवार से चार देशों की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। विदेश और कपड़ा राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 30 सितम्बर से नौ दिवसीय विदेश यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह चार देशों की यात्रा करेंगे। वे मैक्सिको (30 सितंबर - 2 अक्टूबर ), ग्रेनेडा (2-4 अक्टूबर ), बारबाडोस (4-6 अक्टूबर ) और एंटीगुआ व बारबुडा (6-8 अक्टूबर) की आधिकारिक यात्रा करेंगे।राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा एक अक्टूबर को मैक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में डॉ. क्लाउडिया शिनबाम के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चार देशों की यात्रा के दौरान राज्य मंत्री प्रमुख राजनीतिक, व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं, आईटीईसी के पूर्व छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत और द्विपक्षीय परियोजना स्थलों का दौरा करेंगे।विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत और लैटिन अमेरिका तथा कैरिबियन देशों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए की जा रही है। इससे राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलने तथा वैश्विक दक्षिण में हमारे भागीदारों के साथ अधिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें