मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

वोटिंग से पहले लाखों रुपए कैश के साथ राजद कैंडिडेट बीमा भारती का पीए अरेस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वोटिंग से पहले लाखों रुपए कैश के साथ राजद कैंडिडेट बीमा भारती का पीए अरेस्ट

वोटिंग से पहले लाखों रुपए कैश के साथ राजद कैंडिडेट बीमा भारती का पीए अरेस्ट

-चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

पूर्णिया।बिहार में कल पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है जिसमें से एक लोकसभा सीट पूर्णिया भी शामिल है। जहां मुकाबला त्रिकोणीय है। ऐसे में अब इस लोकसभा सीट से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां राजद कैंडिडेट बीमा भारती के पीए अरेस्ट किया गया।मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के रूपौली में आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती के दो पीए को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से 10 लाख रुपए कैश मिला है। पुलिस रुपयों के सोर्स पता कर रही है। पुलिस को शक है कि ये रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस बीमा भारती के PA अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल को लेकर पुलिस रूपौली थाने में लेकर आई है। यहां पर दोनों से पूछताछ की जा रही है।बताया जाता है कि रुपौली थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान राजद समर्पित उम्मीदवार बीमा भारती के दो पीए 10 लाख रुपये नगद लेकर चार चक्का वाहन से जा रहे थे। वाहन जांच के दौरान रुपौली थाना पुलिस ने 10 लाख रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि ये रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते हैं। आपको बताते चलें कि,बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने यहां बीमा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है। जदयू ने संतोष कुशवाहा पर भरोसा जताया है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार की इस सीट पर सबकी निगाहें हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें