मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

1,477 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था जम्मू से रवाना, दर्शन करने वाले की संख्या 4.65 लाख पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जम्मू,। अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 1,477 तीर्थयात्रियों

का अब तक का सबसे छोटा जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से

कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन

करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 4.65 लाख को पार कर गई है, जो पिछले

साल प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने वाले

तीर्थयात्रियों की कुल संख्या से अधिक है। पिछले साल यह संख्या 4.59 लाख

थी।

तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

(सीआरपीएफ) की सुरक्षा में 52 वाहनों के काफिले में मंगलवार सुबह 3ः25 बजे

जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ।

1,477 तीर्थयात्रियों के जत्थे में

1142 पुरुष, 254 महिलाएं, 03 बच्चे, 66 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं।

इनमें से 377 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप और 1100 तीर्थयात्री पहलगाम बेस

कैंप के लिए जम्मू से रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की

यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।

इस साल अब तक की यात्रा के दौरान अमरनाथ

की पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों

की संख्या 4,66,342 हो गई है, जबकि पिछले साल यह संख्या 4.59 लाख थी। 52

दिवसीय वार्षिक यात्रा 29 जून को औपचारिक रूप से शुरू हुई और 19 अगस्त को

समाप्त होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें