मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर 34.84 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर 34.84 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल

नई दिल्‍ली। आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर नियत तिथि के अंत तक 34.09 लाख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (टीएआर) सहित 34.84 लाख से ज्‍यादा ऑडिट रिपोर्ट दाखिल की गई हैं। यह पिछले वित्‍त वर्ष में दाखिल टीएआर के मुकाबले 4.8 फीसदी अधिक है।आयकर विभाग ने बुधवार को एक्‍स पोस्‍ट में कहा कि आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर आकलन वर्ष 2024-25 के लिए 7 अक्टूबर, 2024 तक 34.09 लाख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (टीएआर) सहित 34.84 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल की गई हैं। आकलन वर्ष 2023-24 के लिए नियत तिथि पर फाइलिंग टीएआर की तुलना में आकलन वर्ष 2024-25 के लिए टीएआर फाइलिंग में 4.8 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो उल्‍लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।आयकर विभाग ने समय पर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों द्वारा समय पर अनुपालन के लिए उनकी सराहना करने के साथ-साथ उनका आभार भी व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें